Blog

हरिपुर कलां फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन, ओपन जिम एवं पार्किंग विकसित करने की मांग

जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपा प्रस्ताव

रायवाला । ग्राम हरिपुर कलां स्थित फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान का सदुपयोग करते हुए क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पत्र सौंपकर विभिन्न विकास कार्य करवाए जाने का प्रस्ताव रखा।दिव्या बेलवाल ने बताया कि हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे विकसित स्पोर्ट्स जोन, पार्किंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य स्थानीय युवाओं और नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इसी तर्ज पर हरिपुर कलां फ्लाईओवर के नीचे भी जनहित में सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने अपने प्रस्ताव में युवाओं के लिए स्पोर्ट्स जोन एवं मिनी प्ले एरिया का निर्माण , नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम उपकरणों की स्थापना , यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सार्वजनिक पार्किंग क्षेत्र का निर्माण , क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए टाइल्स, हरित पट्टी एवं पौधारोपण द्वारा सौंदर्यीकरण , सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए सोलर लाइट एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था , क्षेत्र की पहचान एवं आकर्षण बढ़ाने के लिए ‘I Love Haripur Kalan’ सेल्फी प्वाइंट का निर्माण मांग की है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय युवाओं को खेलकूद एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता, सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा फ्लाईओवर के नीचे का स्थान जनहित में उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सर्वेक्षण एवं कार्यवाही के निर्देश देने का अनुरोध करते हुए कहा कि हरिपुर कलां को बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं से युक्त विकसित क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है।

मौके पर स्वास्तिक सेवा संकल्प ट्रस्ट से चेतन चौबे, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गौनियल, शिवानी गोस्वामी , अनुपम त्यागी मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button