देहरादून । जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार एक महिला की मौत हो गई तो वही कार सवार एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में कार से बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। सोमवार को एसडीआरएफ को घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। बता दे घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें पाया गया कि एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान अंकित (पुत्र के बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा) ख्वाहिश (उम्र 10 वर्ष) , मृतक महिला की पहचान शिल्पा (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है ।
[banner id="1202"]
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close





























