Blog

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आंगनवाड़ी केंद्र में संवाद

ऋषिकेश । जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी पवन शर्मा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रायवाला आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया । जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अवसर मिला । वर्ष 2026 में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित आंगनवाड़ी बहनों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर सेवा, संस्कार, पोषण एवं बाल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाना ही इस प्रकार के कार्यक्रमों की सार्थकता है।साथ ही कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को और भी आत्मीय बना दिया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार जताया है ।

मौके पर सीता देवी , बीना गोठियाल (सहायिका), महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना बंगवाल , उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी , सदस्य अनीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा जोशी, कोषाध्यक्ष सरस्वतीअधिकारी एवं सचिव रेखलता थापा सहित अन्य उपस्थिति रही।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button