Blog

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा दो दबोचे

देहरादून । 10 जून 2026 को वादी सचिन राज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सईया बाजार, कोतवाली कालसी, देहरादून द्वारा कोतवाली कालसी पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा कालसी क्षेत्र से उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यूके-16-ई-5426 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कालसी पर तत्काल मु0अ0सं0- 14/2026 धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जानकारी के मुताबिक घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली कालसी पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर 12 जून को लाल ढांग किलोड पुल के पास से चैकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 01- कपिल पुत्र प्यारेलाल तथा 02- सतपाल पुत्र सारू सिंह को उक्त घटना में चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यूके-16-ई-5426 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

अभियुक्तों से घटना में चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या: यूके-16-ई-5426 रंग काला बरामद हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कठैत, चौकी प्रभारी सईया , हेड कॉन्स्टेबल उपेंद्र भंडारी , कॉन्स्टेबल संतोष कंडवाल , रजनीश कुमार , पीआरडी सुभाष कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button