कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किया दुग्धाभिषेक

मुनीकीरेती ( राव शहजाद ) । भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल ओबीसी मोर्चा एवं भाजयुमो द्वारा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र थलवाल के नेतृत्व में नरेंद्रनगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिन के अवसर पर कैलाश गेट स्थित गंगा तट पर दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गंगा मैया का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं मंत्री उनियाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कहा कि सुबोध उनियाल प्रदेश के समग्र विकास के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहते हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। वहीं सभासद प्रतिनिधि रोहित गोदियाल ने कहा कि कबीना मंत्री द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण उन्हें विकास पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री का योगदान प्रदेश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

मौके ओर जिला महामंत्री वैभव थपलियाल ,विनोद लेखवार , विवेक रावत ,अनिल कोठरी ,राजदीप भंडारी, सागर सैलवान ,राकेश गुप्ता ,विकास शर्मा, रोहित पासवान ,अंकित गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे ।
[banner id="1202"]





























