महापौर ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । महापौर शम्भू पासवान ने वार्ड संख्या 28 में ₹16 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के क्रम में आज माननीय महापौर महोदय द्वारा वार्ड संख्या 28 में NCAP (National Clean Air Programme) के माध्यम से लगभग ₹16 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया । महापौर ने स्थानीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना और धूल-मुक्त सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकता है, जिससे वायु गुणवत्ता में भी सुधार हो सके । शिलान्यास के दौरान महापौर ने संबंधित ठेकेदार और कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण सामग्री के मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

मौके पर पार्षद लव कम्बोज ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से वार्ड वासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुलभ होगा ।
[banner id="1202"]































