एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर निगम की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान

रिपोर्ट : राव शहजाद

 

हरिद्वार। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को  तहसीलदार और सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में अभियान चलाते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आस पास खाद्य प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गयी। इस दौरान टीम ने खाद्य की 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 4 प्रतिष्ठानों सैंपल पकौड़ी, चना-चाट, दूध व दही के सैंपल लिए गये । टीम ने 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिटिंग एवं पॉलिथीन के चालान कर 7,500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत, धीरेंद्र सेमवाल सहित अन्य मौजूद रहें ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button