Blog

गढ़वाल राइफल ने फिलोरा दिवस पर वीरों को किया याद किया

ऋषिकेश । आर आर काॅम्पलेक्स गढी रोड श्यामपुर में 6 छठवीं गढ़वाल राइफल्स के 62वां फिलोरा दिवस के शुभ अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश सैनिक 6th संगठन द्वारा फिलोरा दिवस कार्यक्रम रखा गया जिसमें वरिष्ठ पूर्व सैनिक सेना मेंडल विचित्र सिंह साजवान द्वारा कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रतीक कालिया जी जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश तथा रमन रांगड़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहाबनगर प्रतिनिधि उपस्थित रहे । छ: गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 1 जनवरी 1963 को हुई जिसके दो वर्ष बाद सितंबर 1965 को इस रेजीमेंट को भारत मां की सेवा करने का अवसर भारत-पाकिस्तान युद्ध के रूप में मिला इस इसरेजीमेंट ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस युद्ध में भारत की विजय पताका फहराते हुए पाकिस्तान को हराया जिसके लिए 13 सितंबर 1965 भारत-पाकिस्तान जीत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें बैटल ओनर फिलोरा से नवाजा गया, इसी प्रकार अनेको महत्वपूर्ण लड़ाईयों में इस बटालियन का योगदान रहा जिसमें अनेक जिसमें अनेकों इस रेजीमेंट के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ऐसे वीर सपूतो को भी श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया गया इस रेजीमेंट को दो बार थल सेनाध्यक्ष दो बार आर्मी कमांडर प्रशास्ति पत्र से नवाजा गया इस मौके पर पूर्व सैनिक विचित्र सिंह साजवान द्वारा भारत चीन युद्ध के समय की आंखों देखि घटना के दृश्य को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार भारतीय सैना के पास कम संसाधन होने के बावजूद चीनी सैना को लोहे के चने चबाने पड़े और इस युद्ध में उन्होंने किस प्रकार अपने साथी सैनिकों को शहीद होते हुए देखा उनको याद करते हुए उन शहीद वीर सपूतओं को श्रद्धानजली अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री प्रतिक कालिया द्वारा समस्त छ: गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस रेजीमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है और छ: गढ़वाल राइफल्स में अनेको लड़ाई लड़ी जिसमें आप लोगों के द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत मां का तिरंगे का गौरव बढ़ाया है और आपके द्वारा आज इस प्रकार से सेवानिवृत होने के बाद फिलोरा दिवस मनाना और आर्मी सेवा के दिनों को याद करना हमे वीरता से भर देता है। वही रमन रांगड पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि साहबनगर ने कहा कि मैं आप सभी भारत माता के वीर सपूतों को नमन करता हूं जिनमें त्याग और बलिदान के कारण हम लोग खुले आसमान के नीचे चैन की सांस ले रहे हैं साथ ही उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों के भारतीय सेना में योगदन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने सैनिक सेवा काल के अनुभव को सभी के सामने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व ऑनरी सूबेदार सुनील बड़ोनी तथा संगठन सचिव रंजन सिंह रांगड़ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सूबेदार रघुवीर सिंह भंडारी ,कमेटी के उपाध्यक्ष सूबेदार ऑनरी कैप्टन भादुराम भट्ट , महासचिव सूबेदार मेजर ऑन कैप्टन राकेश चंद्र , कोषाध्यक्ष नायक पूर्णानंद रतूड़ी ,
नायक राकेश कुकरेती , ऑनरी नायब सूबेदार पंचम सिंह , ऑनरी नायब सूबेदार यशपाल सिंह ,ऑनरी नायब सूबेदार कुंवर सिंह , ऑनरी नायब सूबेदार अनूप सिंह , ऑनरी नायब सूबेदार रामस्वरूप भट्ट , सूबेदार ऑन कैप्टन जनार्दन प्रसाद सेमवाल , ऑनरी नायाब सूबेदार बलराम सिंह गोनियल , सूबेदार गुलाब सिंह , सूबेदार सुंदर सिंह , ऑनरी नायाब सूबेदार वीरपाल सिंह राणा , हवलदार जितेंद्र लाखेड़ा , राइफल सूबेदार मेजर ऑनरी कैप्टन डीडी भट्ट , सूबेदार ऑन कैप्टन शूरवीर सिंह सजवाण , हवलदार विनोद प्रसाद जुयाल ,सूबेदार मेजर ऑन कैप्टन बेताल सिंह रांगड़ा , सूबेदार ऑनरी कैप्टन मेघ सिंह , नायक जगत सिंह , हावलदार अशोक सिह अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button