एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

रायवाला पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी दबोचा

रिपोर्ट : राव शहजाद

रायवाला । थाना रायवाला पुलिस ने अग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है । रविवार को पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए चैकिंग के दौरान अवदुत मन्दिर आश्रम गेट हरिपुर कला के पास से 56 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है । रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम कश्यप पुत्र नीनू कश्यप निवासी गंगा सूरजपुर कलोनी हरिपुर कला उम्र-27 वर्ष के रूप में हुई है । गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल राजीव यादव , कॉन्स्टेबल कृष्ण प्रकाश शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button