Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया हरेला पर्व

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को बड़े उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, हरियाली के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी ने उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हरेला पर्व के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरेला उत्तराखंड का एक प्रमुख लोकपर्व है, जो हरियाली, समृद्धि, प्रकृति के प्रति आस्था तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य उपहार है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।

हरेला पर्व का यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button