ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा दसवीं के छात्र-छात्रा नैतिक भंडारी व दिव्या चमोली ने समारोह का संचालन करते हुए सर्वप्रथम विद्यालय प्रबन्धक मोहन डंग, सचिव कैप्टन सुमन्त डंग, पूजा डंग, महिमा डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कक्षा-(पांचवी व छठी) की छात्राओं ने स्वागत गीत “आयो रे शुभ दिन आयो रे पर सुंदर प्रस्तुति दी एवं हार्दिक रूप से उपस्थित सभी विद्यालय समिति एवं अभिभावकों का अलंकरण समारोह में अभिनंदन किया।
समारोह को आगे बढ़ाते हुए संचालक द्वारा मंच पर आमंत्रित विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथिगण, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को अलंकरण समारोह के महत्व को समझाया। समारोह संचालक द्वारा विद्यालय समिति को मंच पर आमंत्रित कर वरिष्ठ वर्ग से कक्षा बारहवीं की छात्रा अध्या सिंह को विद्यालय अध्यक्ष पद एवम कनिष्ठ वर्ग से कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रितिका रावत को उपाध्यक्ष पद ,आयुष बगियाल स्पोर्ट्स इंचार्ज , अंशिका सती वाइस स्पोर्ट्स इंचार्ज , सागर लसियाल डिसिप्लिन इंचार्ज , अक्षज वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज , समीक्षा भंडारी कल्चरल इंचार्ज , अक्षिता भंडारी वाइस कल्चरल इंचार्ज ,अनुष्का शर्मा स्टूडेंट एडिटर , नीना सक्सेना वाइस स्टूडेंट एडिटर ,पूनम चौहान असेंबली इंचार्ज , कृतिका रावत वाइस असेंबली इंचार्ज , तनिष्का बेडवाल कैप्टन जल सदन ,मानवी वाइस कैप्टन जल सदन ,इप्शिता ( कैप्टन अग्नि सदन), आराध्या कुरियाल ( वाइस कैप्टन अग्नि सदन), अवनी (कैप्टन वायु सदन), कविंदर (वाइस कैप्टन वायु सदन), अनामिका मेहर ( कैप्टेन आकाश सदन), अंशुमन ( वाइस कैप्टन आकाश सदन) के छात्र -छात्राओं को भी बैच व उपाधि से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने उपस्थित सभी काउन्सिल छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण करवाते हुए उन्हें अपने दायित्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने हेतु उन्हें प्रोत्साहित भी किया। तत्पश्चात् विद्यालय अध्यक्ष कक्षा – बारहवी की छात्रा (अध्या सिंह) द्वारा उपस्थित सभी विद्यालय समिति एवम विद्यालय प्रधानाचार्या को अपने समस्त सहपाठियों की ओर से सामूहिक रूप से धन्यवाद देते हुए विद्यालय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने हेतु आश्वासन दिलाया। संचालक अमनदीप कौर द्वारा समारोह को अंत की ओर ले जाते हुए विद्यालय प्रबंधक श्री मोहन डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग को मंच पर आमंत्रित कर सत्र २०२५-२०२६ के कक्षा दसवीं के( आयुष्मान सजवाण,कृतिका)एवं बारहवीं की(अमीषा,अपूर्वा और अनुष्का) को बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने हेतु उनको बधाई स्वरूप स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया और जीवन में आगे बढ़कर अपने लक्षय तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित भी किया। वही विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने सभी सदनों की अध्यापिकाओं सहित बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने जीवन में हर प्रकार के कार्य को जिम्मेदारी और लगन के साथ करना चाहिए।

साथ ही आमन्त्रित अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में यही बच्चें हमारे देश का नाम गर्व से ऊंचा केरेंगे और विद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों के लिए और आने वाली नई पीढ़ी के लिए एक सटिक उदहारण बनेंगे। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकागण उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























