Blog

निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला ने ढालवाला क्षेत्र में किया जनसंपर्क

ऋषिकेश । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला उनियाल ने ढालवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 और 11 में जनसंपर्क कर वोट मांगे है । इस दौरान उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह केतली पर सभी लोगों से वोट कर भारी मतों से विजई बनाने की अपील स्थानिय जनता से की है । इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

निर्मला उनियाल ने जनसंपर्क के दौरान बताया की वह हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है। चुनाव के बाद भी वह सभी मुद्दों पर ध्यान देगी और क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button