रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, हाउस कैप्टन्स, स्पोर्ट्स कैप्टन्स, कल्चरल एवं डिसिप्लिन इंचार्ज सहित छात्र परिषद के सभी सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की सभी कक्षाओं के मॉनिटर्स को भी बैज प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि छात्र परिषद के सदस्यों के अभिभावक भी समारोह में उपस्थित रहे और उनके हाथों से ही विद्यार्थियों को सैश एवं बैज पहनाए गए, जिससे समारोह भावुक एवं गौरवपूर्ण बन गया। साथ ही विद्यालय में मदर्स डे समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं के सम्मान एवं उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट, मैनेजर मनोज बिष्ट, मनोज रावत, अमित गांधी , कीर्तन भट्ट, सूरज सिंह चौहान, अशोक सिंह मेहता, सोनम गैरोला, खुशबू थापा तथा गबर, दरवान, मेजर शैतान सिंह एवं जसवंत हाउस के सभी हाउस इंचार्ज उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























