Blog

नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम की ने बड़ी कार्यवाही

वार्ड 17 में अवैध खोखे ध्वस्त कर की दो ठेलियाँ जप्त

हरिद्वार ( राव शहजाद ) । नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या 17 में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है । कार्रवाई के दौरान तीन अवैध खोखों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा दो ठेलियों को मौके से जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन का कहना है कि विद्यालय के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

मौके पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी आदित्य तेश्वर तथा पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button