एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने चलाया सत्यापन अभियान

26 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान और 5600 रुपए का ठोका जुर्माना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कोतवाली पुलिस ने नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान में सत्यापन नहीं कराने पर 26 लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान और 5600 रुपए का जुर्माना ठोका। बता दे चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह  के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने नगर निगम ऋषिकेश के साथ संयुक्त टीम बनाकर ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत घाट रोड एवं रेलवे रोड के आसपास सत्यापन और अतिक्रमण अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों व झुग्गी झोपडी में निवासरत लोगो के साथ ठेली रेहडी पर कार्य करने वाले लगभग 200 लोगों का सत्यापन किया गया ।

एवं उक्त स्थानो पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया एवं 26 व्यक्तियो के विरूद्ध 81 पुलिस अधि० की कार्यवाही से 6500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। सत्यापन और अतिक्रमण की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम में मुख्यरूप से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button