एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

महापौर ने स्वच्छता योद्वाओं संग मनाई दीपावली

रिपोर्ट :  राव शहजाद

ऋषिकेश । नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने दीपावली का पर्व नगर निगम प्रांगण में स्वच्छता योद्वाओं संग मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरियों की खुशी दूनी हो गई जब उन्हें प्रदेश सरकार के प्रधान सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बोनस दिए जाने की जानकारी मिली। शनिवार की दोपहर बेहद खुशनुमा माहौल के बीच महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों के संग दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम कर्मचारियों को पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर रातोंरात कर्मचारियों के लिए सात हजार रूपये के बोनस की व्यवस्था कर दी गई। ताकि तमाम कर्मचारी पर्व की खुशियों को अच्छे से सेलीब्रेट कर सकें। उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों से आह्वान किया कि पर्व के प्रश्चात शहर की सफाई व्यवस्था में कोई कोर कसर ना छोड़ें। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित महापौर का आभार भी जताया गया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button