Blog

महानगर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने दी राष्ट्रपिता गांधी को श्रद्धांजलि

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश महानगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि बापू के विचार और सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जनता की सेवा करते रहेंगे ।वरिष्ठ कांग्रेसी जयेंद्र रमोला व राकेश अग्रवाल ने कहा कि 30 जनवरी भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन जिसका घाव भारत की आत्मा को हमेशा सालता रहेगा। इस दिन हमने घृणा की शक्तियों के हाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खोया था, उनकी नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी और उन्होंने हे राम, यह नहीं जानते कि यह क्या कर रहे हैं! इन्हें माफ करना। दुनिया में सहिष्णुता का एक नया संदेश वाक्य जो हमेशा मानवता के कान में गूंजता रहेगा। मौके पर पार्षद भगवान सिंह पंवार, अभिनव मालिक, वीरपाल, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी हरि सिंह नेगी सूरत सिंह कोहली, जगजीत सिंह, जितेंद्र यादव, ओम सिंह पवार, रमेश चौहान, आदित्य झा सहित अन्य मौजूद थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button