विधायक प्रेमचंद ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए जा रही विभिन्न स्थानों से बसों को किया रवाना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण’ अभियान के अंतर्गत देहरादून जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प सभा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न स्थानों से बसों को रवाना किया गया।
ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं एवं जनसाधारण को बसों के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना किया। इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, बस संयोजक मुकेश कुमार सहित वयोवृद्ध जनों का माला पहनाकर एवं मिष्ठान व फल वितरित कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए यात्रा को रवाना किया। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को राजनीति का आधार बनाते हुए देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रतीक है तथा इसमें ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता उत्साहजनक है।उन्होंने बताया कि देहरादून जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जिसके पश्चात यात्रा रैली के रूप में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं आमजन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।

मौके पर नंदकिशोर , सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी , राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























