एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनसाहित्य

परमार्थ निकेतन में होगा संगीत महोत्सव का आयोजन

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने परमार्थ में 14 व 15 नवंबर के पांचवें संगीत महोत्सव को लेकर ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें संस्था के सचिव ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव निकेश मलिक और उनके भाई निलेश मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में 14 से 15 नवंबर को पांचवा संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश उत्तराखंड के कलाकार एवं देश विदेश से आए हुए कलाकारों को एक मंच पर कलाओं का आदान प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संस्था को अपार हर्ष और गौरव की अनुभूति हो रही है कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय संगीत सम्मेलन का आयोजन ऋषिकेश में होने जा रहा है। बताया कि पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य रूपों को बढ़ावा देकर समृद्ध भारतीय विरासत को संरक्षित करने में लगा हुआ है। इसके अलावा संगठन पिछले 17 वर्षों से पूरे भारत में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगीत समारोह की व्यवस्था कर रही है। इसके साथ यह देश के युवा उभरते संगीतकारों के लिए एक अच्छा मंच है। उन्होंने बताया कि
ट्रस्ट संगीत और नृत्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे गुणों में ध्रुपद गायन, पखावज (वाद्य), वेन्ना (वाद्य) और विभिन्न शास्त्रीय नृत्य रूप शामिल हैं। ट्रस्ट ने अब तक एक साफ छवि बनाए रखी है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी। इसका उद्देश्य है राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों दोनों के हित के लिए सम्मानजनक काम करना है। निकेश मलिक ने बताया कि पंडित चंदर कुमार मल्लिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रचार प्रसार के लिए देश के कई राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग भी किया गया है और इसे सराहा भी गया है। साथ ही चंद्र कुमार मल्लिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। वह हमेशा के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाली यादों और मधुर संगीत के साथ छोड़ गए हैं। यह ट्रस्ट भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में ज्ञान प्रदान करने के लिए समर्पित है। बताया कि इस संगीत समारोह में डॉ. विकास फोडोनी, शास्त्रीय गायन, उत्तराखंड गुरु, सिलारी लेंका, नीलेश एवं निकेश कुमार मलिक कैल्सिकल गायन (मल्लिक भाई) दिल्ली पं. भेरूलाल झंवर, सारंगी एकल मद्यप्रदेश, संतोष कुमार, तबला महाराष्ट्र, पं. सोमनाथ निर्मल, पखावज, महाराष्ट्र, सुश्री लक्ष्मी कुमारी कैल्सिकल वोकल, उत्तराखंड, शिवानन्द, तबला ऋषिकेश, कृपा राम जोशी, तानपुरा, ऋषिकेश, ऋषिकेश कुमार मल्लिक, तानपुरा दिल्ली अन्य अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Back to top button