एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजी

हर्षोल्लास के साथ मनाया NSS का स्थापना दिवस

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में किया कार्यक्रम आयोजित

रायवाला ( राव शहजाद ) । अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्रवाला में एनएसएस इकाई द्वारा एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसएस के बी एवं सी प्रमाण पत्र , वेज एवं डायरी स्वयंसेवियों को वितरित की गई है । मंगलवार को छिद्रवाला स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में स्वयं सेवियों के द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लक्ष्य गीत के साथ की गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार थपलियाल ने बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक अनुशासित उपक्रम है जिसमें सभी स्वयं सेवियों को एसएसएस में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करना चाहिए ।

 

कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह सैनी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित कार्यक्रम एवं विशेष कार्यक्रम मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक स्वयंसेवियों को बताया है । इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम चला गया। सभी स्वयंसेवायों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में और विद्यालय के सौंदर्यकरण में उत्साहपूर्ण अपना सहयोग दिया गया। मौके पर पंकज कुमार बिज्लवाण, सुरेंद्र मोहन गोदियाल, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, जीवानंद जोशी मुकेश कुमार शर्मा, अनुज कुमार ,लक्ष्मण चौहान, सुनैना, प्रिया, राणप्रीत अन्य मौजूद रहें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button