एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनस्पोर्ट्स

मुख्यमंत्री धामी व मंत्री रेखा आर्या ने किया युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ

रिपोर्ट  : राव शहजाद

देहरादून । युवा महोत्सव का आयोजन परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हाल में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवा महोत्सव जिसका की आज शुभारंभ हुआ है यह युवाओ के लिए कारगर साबित होगा।उन्होंने सभी से अपने जीवन में उद्देश्य बनाने के लिए भी कहा।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि हर विकाशखण्ड में एक एक यूथ सेल बनाये जाएंगे।उन्होंने सभी से विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की बात कही।कहा कि हमे स्वामी के दिखाए मार्ग और उनके आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है ताकि हम एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। वहीं विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओ को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देता है।खेल मंत्री ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए गए मार्ग और उनके आदर्शो पर चलने कि जरुरत है। विवेकानंद ने कहा है कि हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने कि आवश्यकता है और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए।

 

साथ ही कहा कि यदि जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर दिया जाये तो वह लक्ष्य जरुरत प्राप्त किया जा सकता है। युवा महोत्सव में हर दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।जिसमे 6 जनवरी, 2024 को समस्त जनपदों की टीमों एवं ओपन एन्ट्री की टीमों के प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता, समस्त जनपदों के युवाओं एवं ओपन एन्ट्री के प्रतिभागियों के मध्य जीवन कौशल के अन्तर्गत कहानी लेखन प्रतियोगिता, समस्त जनपदों की टीमों एवं ओपन एन्ट्री के माध्यम से चयनित टीमों के प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन हेतु रस्सा-कसी एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउण्ड में किया जायेगा। युवा महोत्सव में मेगा रोजगार मेले का आयोजन सैनिक कल्याण विभाग एवं ITDA के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या में वुमनिया बैण्ड एवं सांस्कृतिक दलों के सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। वहीं 7 जनवरी को समस्त जनपदों की टीमों एवं ओपन एन्ट्री की टीमों के प्रतिभागियों के मध्य सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता, जनपदों के द्वारा चयनित युवाओं एवं ओपन एन्ट्री के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों के मध्य जीवन कौशल के अन्तर्गत पोस्टर / पेंटिंग प्रतियोगिता, समस्त जनपदों के प्रतिभागियों एवं ओपन एन्ट्री के प्रतिभागियों के मध्य एकल लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

 

प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन हेतु थ्रो बॉल, म्यूजिकल चैयर एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। वही 8 जनवरी को समस्त जनपदों से चयनित टीमों एवं ओपन एन्ट्री के माध्यम से चयनित टीमों के मध्य एकांकी की प्रतियोगिता, समस्त जनपदों द्वारा चयनित युवाओं एवं ओपन एन्ट्री के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों के मध्य जीवन कौशल के अन्तर्गत फोटोग्राफी एवं भाषण की प्रतियोगिता, समस्त जनपदों से चयनित प्रतिभागियों एवं ओपन एन्ट्री के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों के मध्य योगाभ्यास की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन हेतु चम्मच दौड़ एवं म्यूजिकल चैयर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। फिर 9 जनवरी को समस्त जनपदों से चयनित प्रतिभागियों एवं ओपन एन्ट्री के प्रतिभागियों के मध्य शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन एवं शास्त्रीय वादन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन हेतु मुर्गा झपट, म्यूजिकल चैयर एवं अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा साथ ही पारम्परिक खेलों के प्रदर्शन के अन्तर्गत मलखम्ब विधा का प्रदर्शन आमजन के समक्ष किया जायेगा। बता दे कि प्रतिदिन विभिन्न आयोजनों के मध्य स्वामी विवेकानन्द से सम्बन्धित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण तथा प्रतिदिन आयोजन में आने वाले दर्शकों हेतु लक्की ड्रा का आयोजन किया जायेगा एवं विजेता दर्शकों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे।युवा महोत्सव में परेड ग्राउण्ड के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैण्डीकॉफ्ट, टैक्सटाइल एवं एग्रोप्रॉडक्ट आदि के 150 स्टॉल्स लगाये जायेंगे । मौके पर राजपुर विधायक खजान दास ,प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ,निदेशक जितेंद्र सोनकर ,एडिशनल डायरेक्टर अजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button