Blog

एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश ( शहजाद राव ) । नेपाली फार्म से ढालवाला तक एलिवेटेड फ्लाई ओवर प्रस्तावित है। जिसका संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। सोमवार सुबह संबंधित विभागों नेशनल हाईवे, वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम के अधिकारियों ने सोंग नदी से नेपाली फार्म होते हुए तीन पानी तक स्थल निरीक्षण किया।एनएच खंड डोईवाला के सहायक अभियंता मनोज राठौर ने बताया कि समस्त विभागों की आख्या लेकर व संबंधित विभागों द्वारा आपस में मंथन किए जाने के बाद मिनिस्ट्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एनएच खंड डोईवाला से अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, सहायक अभियंता मनोज राठौर, जेई कश्यप कुमार, जेई विकास बडोला व वन विभाग से राजाजी नेशनल पार्क की वन्यजीव प्रतिपालक सरिता भट्ट , रेंजर महेश सेमवाल, वन दरोगा आशीष गौड़, रंजीत रावत, आरक्षी प्रशान्त रावत व विक्रम पुंडीर मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व विभाग से निरीक्षक सुनील चौधरी, उप निरीक्षक मोहम्मद रिजवान, उप निरीक्षक शोभाराम जोशी अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button