Blog

रायवाला मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने की विधायक शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में रायवाला मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया है । अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प एवं सुशासन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अग्रवाल ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनसेवा भाजपा संगठन की मूल भावना है। कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और सक्रिय सहभागिता ही संगठन की शक्ति है।

मौके पर रायवाला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना बंगवाल, उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी, उपाध्यक्ष पूनम सूरी, मीडिया प्रभारी रीता, महामंत्री अनीता भट्ट, उमा जोशी, रमा कुकसाल, सुषमा तिवाड़ी सहित उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button