Blog

नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़,पामोलीन ऑयल व स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद

हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत एफडीए की टीम ने रुड़की में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से टीम ने 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर रविवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार ने रुड़की पुलिस के साथ मिलकर नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जहाँ एफडीए की टीम को बड़े पैमाने पर नकली पनीर मिला। मौके से टीम को 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाता है, जिसे वह बाजार में 240 रुपये किलो के भाव से बेचता है। मौके से मिले करीब 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर तथा 20 किलो पामोलीन ऑयल को टीम ने नष्ट करा दिया तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज करके जब्त कर लिया।

इस दौरान टीम में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कोस्टेबल सुधीर कुमार, योगेन्द्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कोस्टेबल रोमा एवं निर्मला शामिल रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button