Blog

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन

रायवाला । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक कल्याण समिति (रजि.), प्रतीतनगर, रायवाला के तत्वावधान में गणेश फार्म, प्रतीतनगर में एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।शिविर में ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, लोक कल्याण समिति के सचिव नरेश थपलियाल, उपाध्यक्ष बालेन्द्र नेगी, महिला कल्याण सचिव अंजू बडोला सहित देवकी सुवेदी, रेखा भण्डारी, बीना बंगवाल, कमलेश भण्डारी, ऋषिराम शर्मा, दुर्गा देवी एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक सुश्री प्रियंका ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश है। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित करता है।” उन्होंने ग्रामीणों एवं युवा पीढ़ी से नियमित योगाभ्यास करने तथा दूसरों को भी योग से जोड़ने का आग्रह किया। लोक कल्याण समिति के सचिव नरेश थपलियाल ने अपने संबोधन में कहा कि “योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त तथा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। समिति का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।” उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सकारात्मक वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण समिति भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा समाज के अन्य लोगों को भी योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button