Blog

7 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, ऋषिकेश यशपाल सिंह बिष्ट और कमल कुमार लुण्टी संभालेंगे कोतवाली रायवाला की कमान

देहरादून ( राव शहजाद ) । जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश में 7 निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव ऋषिकेश और नगर कोतवाली में किए गए हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को अब ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं ऋषिकेश कोतवाली संभाल रहे कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली नगर की कमान सौंपी गई है। किसे कहां मिली नई तैनाती:- यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया।.

कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई। हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया।
कमल कुमार लुण्टी को कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रायवाला बनाया गया है।
संतोष सिंह कुँवर को कोतवाली डालनवाला से हटाकर शाखा प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
नरेन्द्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी डोबाल के इस आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button