Blog

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को काले की ढाल, सर्वहारा नगर निवासी एक महिला ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी कि रामप्रीत साहनी पुत्र बृजराज साहनी, निवासी काले की ढाल ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 371/2026 धारा 69 बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशन और एसपी ग्रामीण व सीओ ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी द्वारा टीम गठित की गई। गठित टीम ने 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी रामप्रीत साहनी उर्फ गोदन (25 वर्ष) पुत्र बृजराज साहनी, निवासी गली नंबर-06 सर्वहारा नगर, काले की ढाल, मूल निवासी ग्राम देवसीया, गोरखपुर (उ.प्र.) को काले की ढाल टेम्पो स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में महिला उनि सीमा राघव, कांस्टेबल गौरव यादव और अंकुर कुमार शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button