एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप मे युवक दबोचा

 

रायवाला ( राव शहजाद ) । थाना रायवाला पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप मे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून अजय सिंह के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए मुखबीर की सूचना पर ओणेश्वर मन्दिर के कट के पास साहबनगर पुलिया से शराब तस्कर को अवैध 50 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी कर रही है । थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय कुमार पुत्र इन्द्रदेव निवासी नवाबवाला छिद्दरवाला रायवाला उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अर्जुन , कांस्टेबल अनीत शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button