एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को मुखबिर की सूचना पर जंगलात बैरियर ऋषिकेश के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07TD5419 से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर चालक मोहित चौहान 26 वर्ष पुत्र माधवराव निवासी नई बस्ती 106 ब्लॉक सी रेस कोर्स थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को गिरफ्तार किया , वही उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ठ ने बताया कि पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमनदीप सिंह, कांस्टेबल विकास, कुलदीप व दिनेश मेहर शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button