Blog

रायवाला पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ 12 घण्टे में तीन को किया गिरफ्तार

रायवाला । रायवाला पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के 12 घण्टे के अन्दर ही टबेरा कार बरामद कर किया गिरफ्तार है। मिली जानकारी के अनुसार नुरुल हक पुत्र अब्दुल रोऊ खान निवासी लाइनपार मोतीचूर हरिपुरकला थाना रायवाला जनपद देहरादून ने कोतवाली रायवाला पर आकर तहरीर दी कि दिनांक 29.06.2026 को उसके द्वारा अपनी टैक्सी कार टबेरा संख्या UK08TA- 2575 को घर के पास खड़ा किया था जिसे दिनांक 30.06.2026 की प्रातः आकर देखा तो टबेरा कार वहां पर खड़ी नही थी जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 30.06.2026 को कोतवाली रायवाला पर मु0अ0स0 113/2026 धारा 303(2 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत चोरी, वाहन चोरी, नकबजनी के अपराधों के शत प्रतिशत अनावरण व अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी करने सम्बन्धी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रायवाला के नेतृत्व में वाहन चोरी के सफल अनावरण हेतु कोतवाली रायवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में उच्चकोटि की सुरागरसी पतारसी करते हुये सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर मुखबिर सूचना तन्त्र की सूचना पर 30 जून को ही अभियुक्त गणों क्रमशः 1-सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, 2-अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष तथा 3-गंगा चौधरी पुत्र गोपी चौधरी निवासी गली न0 06 शिवालिक गंगा बिहार नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी किये गये वाहन कार टबेरा संख्या UK08TA- 2575 को बरामद कर समय 23.25PM बजे अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। रायवाला पुलिस का वाहन चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों सम्बन्धी अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु आपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी है।अभियुक्तगणों द्वारा पूछने पर बताया कि वह स्मैक के नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिये वह वाहन चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते रहते हैं। व बताया कि दिनांक 29.06.2026 की रात्रि में फ्लाई ओवर के नीचे काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी थी। उन गाड़ियों का उनके द्वारा चाबियों से लाँक खोलने का प्रयास किया गया परन्तु लांक नहीं खुल पाये वाहन टबेरा संख्या UK08TA- 2575 में चाबी लगाने पर उसका लाँक खुल गया जिसे रात्रि में ही स्टार्ट कर वह तीनों सिडकुल क्षेत्र में ले गये वहां उनके द्वारा कार को बेचने का प्रयास किया पर कार नहीं बिक पाई दिनांक 30.06.2026 को रात्रि के समय उक्त टबेरा कार से हरिपुरकलां क्षेत्र में वापस आकर पुनः अन्य गाड़ियों के लाँक खोलकर चोरी करने हेतु आये थे पर उससे पहले ही पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाना बताया । आरोपियों की पहचान सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी गली न0 05 नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष , गंगा चौधरी पुत्र गोपी चौधरी निवासी गली न0 06 शिवालिक गंगा बिहार नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सागर थापा -*
********************************
1-मु0अ0सं0 37/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना रायपुर जनपद देहरादून
2-मु0अ0सं0 13/2022 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना डालनवाला जनपद देहरादून
3-मु0अ0सं0 48/2024 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना डालनवाला जनपद देहरादून
4-मु0अ0सं0 52/2024 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना राजपुर जनपद देहरादून
5-मु0अ0सं0 334/2023 धारा 279/337/338/427 भादवि चालानी थाना राजपुर जनपद देहरादून
6-मु0अ0सं0 09/2022 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना नेहरूकालोनी जनपद देहरादून
7-मु0अ0सं0 637/2023 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून
8-मु0अ0सं0 299/2024 धारा 303 BNS चालानी थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
9-मु0अ0सं0 264/2020 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना रायपुर जनपद देहरादून
10-मु0अ0सं0 378/24 धारा 303(2)/317(2) BNS चालानी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
11-मु0अ0सं0 127/21 धारा 379/411/34 भादवि चालानी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
12-मु0अ0सं0 121/21 धारा 379/411/34 भादवि चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
13-मु0अ0सं0 440/23 धारा 25/4 शस्त्र अधि0 चालानी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार
14-मु0अ0सं0 49/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल
15-मु0अ0सं0 306/25 धारा 303(2) BNS चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अमन थापा -*
********************************
1-मु0अ0सं0 63/2024 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

*अभियुक्त गंगा चौधरी के विरुद्ध उत्तराखण्ड व बाहरी राज्यो से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा , कॉन्स्टेबल अनित , कॉन्स्टेबल विकास , कॉन्स्टेबल अनुज राठी , कॉन्स्टेबलअरविन्द कुमार शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button