Blog

रायवाला प्रेस क्लब ने ज्ञापन सौंपकर की पुलिस से कार्रवाई की मांग

रायवाला। रायवाला प्रेस क्लब ने सोशल मीडिया पर एक आश्रम प्रमुख द्वारा स्थानीय पत्रकारों की छवि धूमिल करने के मामले में पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बता दे क्लब से जुड़े पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी से मुलाकात कर सौंपे ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों रायवाला स्थित एक आश्रम प्रमुंख द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “पत्रकारिता की आड़ में गोरखधंधा“ शीर्षक से प्रसारित पोस्ट में किसी पत्रकार का नाम उजागर किए बिना गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पोस्ट में किसी का नाम नहीं होने से क्षेत्र के सभी पत्रकारों की छवि प्रभावित हो रही है। पत्रकारों ने कोतवाल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से संबंधित पोस्ट हटवाने की मांग की है।

मौके पर क्लब अध्यक्ष चित्रवीर क्षेत्री, महेश पंवार, नवीन नौटियाल, सूरजमणी सिल्सवाल, दिनेश सुरियाल, धनेश कोठारी, राजेन्द्र भंडारी, रेखा भण्डारी, राव शहजाद , जय कुमार उपाध्याय अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button