एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमदेहरादून

रायवाला पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में युवक दबोचा

 

रायवाला (राव शहजाद) । थाना रायवाला पुलिस ने देशी शराब की तस्करी के आरोप में शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए नया रेलवे अण्डरपास रायवाला के पास से आरोपी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए एक सफेद कट्टे मे 82 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी कर रही है । वही वाहन संख्या UK 07 Z 5531 स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी सरसीना थाना नांगल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी आईएसबीटी देहरादून वर्ष 22 वर्ष के रूप में हुई है । पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल गोनी पुरी , कॉन्स्टेबल अनिरुद्ध शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button