कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : रमोला

ऋषिकेश । प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने गढ़ी मयचक ग्रामसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में ग्रामसभा अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा की गई और कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद रावत के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सर्वसम्मति से सहमति बनी । बैठक के पश्चात कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कांग्रेस नेता विनोद रावत को ग्राम सभा गढ़ी मयचक का ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त किया । प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला व श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है व हमें विश्वास है कि विनोद रावत अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। कांग्रेस नेता दिनेश बिष्ट व जितेन्द्र रांगढ ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रवासियों के हितों के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव जनहित, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रही है। पार्टी का उद्देश्य संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करना, आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। नवनियुक्त ग्रामसभा अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ग्राम सभा के बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

बैठक में विक्रम रावत, सतनाम सिंह, निर्मल रांगढ, प्रदीप तडियाल, जितेंद्र रागढ़,दिनेश बिष्ट,जसपाल सिंह, गोविंद सिंह, जयदेव सिंह, बलजीत, जगमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, अर्जुन रागढ़, सन्नी, सागर, कमल कंडियाल, नवजोत पोखरियाल अन्य मौजूद थे।
[banner id="1202"]






























