Blog

सिद्ध पीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज

नरेंद्रनगर । ऐतिहासिक 50वें सिद्ध पीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य बाजार स्थित खेल मैदान में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और क्षेत्रीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व पालिकाध्यक्ष एवं मेला अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इसके साथ ही महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धा के मुकाबले शुरू हो गए । खेल समिति अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ के बाद मंत्रियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबॉल को सर्विस कर मुकाबलों की शुरुआत की । मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेला क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं को और भव्य स्वरूप दिया गया है। पुरस्कार राशि घोषित:-

वॉलीबॉल (महिला/पुरुष): प्रथम – 1,01,000 + 15,000 किराया, द्वितीय – 51,000 + 15,000, तृतीय – 10,000 यात्रा भत्ता
कबड्डी: प्रथम – 21,000 + 4,000, द्वितीय – 15,000 + 4,000, तृतीय – 4,000
फुटबॉल (पुरुष): प्रथम – 21,000, द्वितीय – 11,000
मैराथन: प्रथम – 11,000, द्वितीय – 8,000, तृतीय – 5,000
कैरम युगल: प्रथम – 15,000, द्वितीय – 6,000 | एकल: प्रथम – 5,100, द्वितीय – 3,100
आगामी दिनों में कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, राइफल शूटिंग और विद्यालयी प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रथम दिवस की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट ने जागर गायन से मां नंदा की महिमा गाई। किशन महिपाल ने ‘फ्योंलड़िया’, मीना राणा ने ‘डांडी-कांठियों का मुल्क’ और संगीता ढौंडियाल ने ‘ढोल दमाऊ’ गीतों से समां बांधा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button