एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइम

पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर गठित पुलिस और एसओजी की टीम ने एक कुख्यात स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 12.02 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईयू प्रदीप चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर निवासी मकान नंबर 40 गली नंबर 2 चंदेश्वर नगर चंद्रभागा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून को अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया।

 

 

बाइट :  आयुष अग्रवाल एसएसपी टिहरी

 

अभियुक्त के कब्जे से 12:02 ग्राम स्मैक बरामद की है । पुलिस टीम में पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप चौहान प्रभारी CIU , थानाध्यक्ष मुनिकीरेती रितेश शाह , उपनिरीक्षक कमल कुमार , उपनिरीक्षक ओमकान्त भूषण सीआईयू , उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत सीआईयू , हेड कॉन्स्टेबल सुनील सैनी , हेड कॉन्स्टेबल विपुल सीआईयू टिहरी शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button