Blog

विश्वकर्मा पूजा समिति हर्षोल्लास के साथ मनाएगी 40वां विश्वकर्मा महोत्सव

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से 40वां विश्वकर्मा महोत्सव 17 सितंबर को चंद्रेश्वर मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका सोना सिंह और उनकी टीम की भोजपुरी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति रहेगी।बुधवार को प्रेस क्लब स्थित सभागार में मेयर शंभू पासवान ने विश्वकर्मा महोत्सव की तैयारियों को पत्रकारवार्ता में साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह 9 बजे पूजा एवं हवन के साथ होगी। वही शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका सोना सिंह अपनी टीम के साथ भोजपुरी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समिति की ओर से 17 सितंबर की सुबह 4 बजे त्रिवेणी घाट पर 1008 हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए शुरू की गई विश्वकर्मा योजना भगवान विश्वकर्मा के प्रति सम्मान और श्रमिक समाज के उत्थान की भावना को दर्शाती है।

 

पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष लाल बाबू महतो , उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा , कोषाध्यक्ष सुरेश ठेकेदार , सचिव गगन ठेकेदार , बसंत कुशवाहा , प्रचार मंत्री विनोद ठेकेदार , उपसचिव सोनू , अवध किशोर पासवान , प्रचार मंत्री राजेश ठेकेदार , अमित शाह , विक्की शाह , अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button