Blog

पीएम के जन्मदिवस पर फल वितरण कर की दीर्घायु की कामना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर व्यपार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल के नेतृत्व में फल वितरित किये गए । गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे चिकित्सालय कर्मचारियों एवं मरीजों को फल वितरण किये । बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तीर्थनगरी में जगह जगह कार्यक्रमों में पीएम के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई है । ललित जिंदल एवं भाजपा नेता राव शाहिद ने कहा की भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ से पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

 

राव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी अवसर है। मौके पर व्यपार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल , भाजपा नेता राव शाहिद अहमद , एम के राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button