Blog

कोटद्वार विधायक ने पूर्व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

कोटद्वार ( राव शहजाद ) । विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालिनी गौरव सैनानी एवं पूर्व अर्धसैनिक बल संगठन द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। देश की रक्षा एवं सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिक हमारे समाज के गौरव हैं। उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों ने देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित किया है। राष्ट्र सेवा में उनके त्याग, समर्पण और साहस को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मौके पर संगठन के अध्यक्ष कुबेर जलाल, श्रीधर प्रसाद केष्टवाल, दौलत सिंह रावत, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, पार्षद प्रमोद केष्टवाल, सुदर्शन नेगी, यतेंद्र गौड़, शिव सिंह, मदन सिंह, दीपक, अवतार सिंह, शैलेंद्र, नरेंद्र भारद्वाज, रणजीत सिंह, खेम सिंह, विद्यादत्त केष्टवाल, धीरज रावत, एस.सी. भट्ट अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button