जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भट्टोंवाला ग्राम सभा में प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए ₹3.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने अग्रवाल का माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद किया। ग्राम प्रधान संगीता राणा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा जब भी किसी समस्या अथवा विकास कार्य को विधायक के सम्मुख रखा जाता है, उनके द्वारा उसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाता है। भट्टोंवाला पुल की वित्तीय स्वीकृति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। भट्टोंवाला में पुल निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

मौके पर मानवेंद्र कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, उप प्रधान रविंद्र रमोला, पूर्व प्रधान दीपा राणा, शुभांगी थलवाल, अर्चना व्यास, कुंदन रौथान, शेखर राणा, केशव पोखरियाल, आजाद राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































