Blog

नपा . मुनिकीरेती ने राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा दिवस

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला ने 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना रजतोत्सव के अवसर पर कुष्ठ कालोनी में फलों व पहाड़ी मिठाई अरसे का वितरण किया है । इसके बाद निकाय की टीम ने कुष्ठ कालोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया है । प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना रजोतत्सव पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने भजनगढ़ स्थित कुष्ठ कालोनी में फल व पहाड़ी मिठाई अरसे वितरित किए, साथ ही सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद निकाय टीम ने सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में कुष्ठ कालोनी में वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया और जय उत्तराखंड के नारे लगाए। मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह, जयमिलन पंवार, प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button