Blog

नामांकन पत्र दाखिल कर , प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री से की मुलाकात

ऋषिकेश । क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से पंचायत चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया है । शुक्रवार को खदरी खड़कमाफ से भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी माधुरी जुगलान तथा हरिपुरकलां तृतीय से प्रत्याशी शिवानी भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अग्रवाल ने पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से जुड़कर कार्य करने की अपील की है ।

मौके पर विनोद भट्ट, पंकज जुगलान, बबीता रावत, बीना बंगवाल, बबीता कुमार, राजपाल नेगी अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button