Blog

अटल उद्यान में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का हुआ लोकार्पण

मसूरी ( राव शहजाद ) । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित अटल उद्यान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की उपस्थिति मेंपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनेता थे, जिनकी बात को पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी गंभीरता से सुनते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है और उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर अटल उद्यान में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने तथा पॉली हाउस निर्माण की भी घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे विचारों में बसते हैं। उनके सिद्धांतों और मूल्यों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि स्व.अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, सुरेंद्र राणा, मन मोहन शर्मा, सतीश ढौंडियाल, मनमोहन कंडवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button