नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ऋषिकेश के वीरभद्र मंडल में नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम् टुटेजा का स्वागत वीरभद्र मंडल के महामंत्री रंजीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी व आगामी कार्यक्रमों के लिए युवाओं को तैयार रहने को कहा वही शिवम् टुटेजा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए नयी ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाने का आश्वासन दिया व 2027 में दोनों विधानसभाओं को युवाओं के दम पर जीत के आने को कहा है । पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने भी शिवम् टुटेजा को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन ने की ।

मौके पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल ,डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा , रमन अग्रवाल , अभिनव पाल , विशु सहित अन्य उपस्थित रहे




























