नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से श्यामपुर मंडल के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मौके पर प्राज्ञ रावत, रोहित कुमार, चंद्रमोहन पोखरियाल, अमित मोहन पोखरियाल ,शिवराज सिंह, भरत सिंह, शिवराज कुमार, शिवम कल्याण, अरुण कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।






























