Blog

बजट को लेकर किया महिला चौपाल का आयोज

ऋषिकेश। रानीपोखरी मंडल जिला ऋषिकेश में महिला मोर्चा के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर महिला चौपाल आयोजित की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ नेहा शर्मा रही । बता दे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश ममता नयाल के नेतृत्व में महिलाओं एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों के साथ बजट के महिला हितकारी प्रावधानों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा आईटी सह-प्रभारी अंजलि रावत , रानिपोकरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान महिला मोर्चा की बहनें एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

कार्यक्रम आयोजन सहसंयोजक लक्ष्मी गुरंग एवं ममता कोटियाल द्वारा किया गया है । जिसमें समहू की सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर उपस्थिति दी ।

Related Articles

Back to top button