केन्द्रीय बजट को लेकर किया व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारत सरकार द्वारा हाल ही पारित केन्द्रीय बजट को लेकर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सहसंयोजक दिनेश डोभाल ने बताया कि इस बार का केंद्रीय बजट घरेलू उद्योगों और व्यापार को नई दिशा देगा एमएसएम ई ग्रोथ फन्ड मिलने से उधमीयों एवं व्यापारीयों को और अधिक लाभ मिलेगा। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्य क्रम के जिला संयोजक दीपक तायल ने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता समृद्धि के साथ विकसित भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करने वाला है।

सम्मेलन में कार्य क्रम के सहसयोंजक पवन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन भारत सरकार की अभिनव पहल है जहाँ पर एक ही मंच पर व्यापारी प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों द्वारा व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हो पायेगा।कार्य क्रम में प्रान्तीयउधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के नगर महामंत्री प्रतीक कालीया ने कहा कि बजट में इको फ्रेन्डली टूरिज्म एवं माउन्टेन ट्रेल्स के लिए प्राविधान किये जाने से राज्य में परयटन आदि क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर होंगे । मौके पर चेतन शर्मा, आशु डक, प्रदीप गुप्ता, शिवम टुटेजा, शरद सेमवाल, पंकज शर्मा, पंकज चावला, अभिनव गोयल, मनीष मिश्र, पवन शर्मा , रोमा सहगल, मोहन पाहवा, राहुल पाल, राकेश पाल, अभी अनिरुद्ध शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।




























