Blog

किसान सेवा सहकारी समिति श्यामपुर में प्रतिनिधियों का निर्वाचन, सभी निर्विरोध चुने गए

श्यामपुर ( राव शहजाद ) । किसान सेवा सहकारी समिति श्यामपुर में अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। यह निर्वाचन डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख डोईवाला डॉ. के.एस. राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्रय-विक्रय समिति देहरादून के लिए धर्मेंद्र सिंह (गुमानीवाला), ममता रांगड़ (गढ़ी) एवं कमल सिंह राणा (भट्टोंवाला) को प्रतिनिधि चुना गया।जिला सहकारी संघ देहरादून के प्रतिनिधि के रूप में अर्जुन सिंह रांगड़ (खेरी कला) एवं अनुपम गिरी (रायवाला) निर्वाचित हुए। जिला सहकारी गन्ना समिति डोईवाला के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. के.एस. राणा (खदरी) का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त इफ्को के प्रतिनिधि के रूप में भगवती प्रसाद (रायवाला),

भारतीय सहकारी समिति के प्रतिनिधि के रूप में दिनेश प्रसाद (रायवाला), राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल (रायवाला) तथा नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड के प्रतिनिधि के रूप में भगवती प्रसाद (रायवाला) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी गई। मौके पर डॉ. के.एस. राणा, राजपाल खारोला, जयेंद्र रमोला, सुधीर राय रावत, पूर्व प्रधान सतीश रावत, अरुण बिष्ट, विनोद चौहान, रमेश रामगढ़, कैलाश बिंजोला, अमित रावत एवं संदीप कुड़ियल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button