Blog

संयुक्त रूप से चलाया व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार ( राव शहजाद ) । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सीसीआर (CCR) के निकट तथा समस्त घाटों पर विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 50 से 60 ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जबकि 10 से अधिक ठेलियों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त तीन ठेलियों को जेसीबी के माध्यम से नष्ट भी किया गया। नगर निगम हरिद्वार द्वारा पूर्व से ही उक्त क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, किन्तु लोगों द्वारा बार-बार अतिक्रमण किए जाने के कारण इस बार कठोर कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान विभिन्न अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान , उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी , मुख्य सफाई निरीक्षक सजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अर्जुन कुमार , आदित्य टेश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button