Blog

हरिद्वार पुलिस का वारण्टियों के विरूद्ध कडा प्रहार एक वारंटी गिरफ्तार

हरिद्वार । थाना कनखल हरिद्वार पुलिस की वारण्टियों के विरूद्ध कारवाई में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। बता दे पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा वारण्टियों के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदों में दबिशें देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। थाना कनखल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुए न्यायालय से जारी वारण्टी को उसके मस्कन से दबोचा है । वारंटी की पहचान विवेक कुमार उर्फ सोनू पुत्र सलेखचन्द निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा , हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र तोमर , कॉन्स्टेबल विशन चहान शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button