Blog

4वीं बारबरीक ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित “4वीं बारबरीक ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप” का आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे आयोजन का स्तर और भी व्यापक एवं प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट (चेयरमैन, रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल), दिगंबर रघुवीर गिरी महाराज (प्रबंधक, वीरभद्र महादेव मंदिर) एवं डॉ. गुलशन धींगरा (निदेशक, एम.एल.टी. विभाग, पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, उत्तराखंड)

द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एकाग्रता और अनुशासन को भी विकसित करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरंग बेली के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक हेड अमित गांधी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के संचालन में शूटिंग कोच सूरज चौहान, कीर्तन भट्ट, लोकेंद्र नौटियाल एवं नीरज चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष महान वीर बारबरीक की स्मृति में आयोजित की जाती है, जो त्याग, साहस एवं अटूट संकल्प के प्रतीक हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और वीरता की परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

Kकार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर उप-प्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button